राजनांदगांव । पुराना ढाबा वार्ड चार में दो दिवसीय विराट देवी जसगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्ना क्षेत्रों की जस मंडलियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। उक्त कार्यक्रम के दौरान पुराना ढाबा के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सेवा के लिए पुराना ढाबा के युवा रमेश निर्मलकर पिता बसदेव एवं त्रिभुवन साहू पिता लीलाराम का चयन हुआ है। उक्त चयन से संपूर्ण वार्डवासी गौरन्वित महसूस कर रहे हैं कि देश की सेवा में वार्ड के युवा अपनी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। अर्धसैनिक बल में चयनित युवा रमेश व त्रिभुवन को श्रीफल एवं फूल-माला से सम्मानित किया गया। मंच के माध्यम से ग्राम के वरिष्ठगण वार्ड पार्षद बैनाबाई टुरहाटे, सचिन टुरहाटे, उमेश साहू, हीरालाल निर्मलकर, सलिता वर्मा, हुकुम साहू, सेवक साहू, राजू निषाद, हीरासिंह निर्मलकर, किशनलाल निर्मलकर, पवन निर्मलकर, देवानंद निर्मलकर, मोहित निर्मलकर, कोमल रजक, संतोष रजक अधिवक्ता, हेमंत निर्मलकर, योगेंद्र निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में बड़े-बुजुर्गों ने आशीर्वाद प्रदान किया। अन्य युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी।
बालिका जस मंडली ढाबा की प्रत्येक जरूरत पूरी होगी : इस अवसर पर वार्ड पार्षद बैनाबाई टुरहाटे की सहमति से सचिन टुरहाटे ने मंच से घोषणा की कि पुराना ढाबा वार्ड के बालिकाओं की जसगायन मंडली की प्रतिभा को देखते हुए समय-समय पर वाद्य यंत्र सहित अन्य जरूरत के आर्थिक मदद हमेशा करने की घोषणा की। साथ ही साथ उक्त बालिकाओं की शिक्षा के लिए भी यदि कोई आर्थिक समस्या आती है तो उन्हें पूरा करने का वचन मंच के माध्यम से देते हुए प्रोत्साहित किया।
