राजनांदगांव/खैरागढ़ | पुलिस ने पिछले चार महीनों में जिले के अलग-अलग ९ जगहों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 331(4) 305(ए), 62 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के मंगलसूत्र, पत्ती, लॉकेट आदि जेवर कीमती 8 लाख रुपए, चांदी के पायल, लच्छा आदि जेवर कीमत डेढ़ लाख रुपए, घटना में प्रयुक्त तीन नग मोटर साइकिल कीमत डेढ़ लाख और चार नग मोबाइल फोन कीमत तीस हजार रुपए कुल 11 लाख 30 हजार रुपए के जेवर व अन्य सामानों की जब्ती हुई है।
पुलिस ने बताया कि सभी मामले में अपराध का तरीका एक ही था। यह गिरोह रात में ग्रामीण क्षेत्रों के सूने मकान के ताले तोड़कर हाथ साफ करते थे। इसके अलावा वृद्ध व्यक्तियों के घर के ताला को तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नगदी रुपयों की चोरी करते थे। आरोपियो के विरूद्व अन्य जिला से भी मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
इन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई
खैरागढ़ पुलिस ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता लेकर खुलासा किया है कि ये आरोपी पिछले चार महीने से क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में अशोक पिता रूपराम पारधी (35) निवासी कुकुरमुड़ा, बाजार अतरिया, दुर्गेश पिता कृष्णा पारधी (२०) निवासी कुकुरमुड़ा, जितेंद्र पिता बबला पारधी (3०) निवासी सोहागपुर थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा, दुखहरण पिता अलकू पारधी (४०) निवासी ग्राम ढोलिया कन्हार थाना खैरागढ़, मंगल पिता हेमसिंग पारधी (35) निवासी सेमरिया पुलिस चैकी खंडसरा थाना बेमेतरा, प्रकाश पिता शिवसिंग पारधी (२०) निवासी सेंमरिया पुलिस चौकी खंडसरा थाना बेमेतरा, राजू पिता बलीराम पारधी (४२) निवासी कुसमी बहेरा जिला बेमेतरा, रंजित पिता मोजीराम पारधी (3२) निवासी सेंमरिया पुलिस चैकी खंडसरा थाना बेमेतरा, अजूबा पिता रामारायण पारधी (28) निवासी घटियाखुर्द थाना नंदिनी जिला दुर्ग, गुलाब पिता दशरथ पारधी (१९) निवासी ग्राम सोहागपुर थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा, फूलचंद उर्फ बगदी पिता सूरजलाल पारधी (55) निवासी राजपुर थाना धमधा जिला दुर्ग और भागवत पिता लल्लू पारधी (४८) निवासी ग्राम खजरी थाना खैरागढ़ शामिल हैं।
