राजनांदगांव | छुरिया क्षेत्र के चिरचारी खुर्द में चार दिनों से लापता ग्रामीण महेश साहू (४०) की लाश फांसी के फंदे पर लटके मिली है। ग्रामीण ने अपने घर से थोड़ी दूर स्थित बाड़ी में फांसी लगा लिया है। सूचना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। शव के पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। मृतक के दो बेटा और दो बेटी है, वह मकान का निर्माण करवा रहा था।
