राजनांदगांव | जमीन का सौदाकर रजिस्ट्री कराने का झांसा देकर 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सोमनी थाना क्षेत्र के सांकरा व टेडे़सरा स्थित जमीन का सौदाकर रजिस्ट्री कराने का झांसा देकर 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया था। प्रार्थी ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम सांकरा बालाजी ड्रीम सिटी में प्लॉट विक्रय हो रहा था।
जिसके खरीदी के लिए आरोपी पी. विजय कुमार से संपर्क किया गया। पी विजय कुमार के माध्यम से बालाजी ड्रीम सिटी टेडे़सरा आवासीय प्लॉट ब्लॉक ए- प्लॉट नंबर 72 रकबा 2256.28 वर्ग फिट को विक्रय करने का 15 लाख 56 हजार 819 रुपए में सौदा कर बयाना व अन्य खर्च के लिए आरोपी पी विजय कुमार को 11 लाख 27 हजार व बालाजी ड्रीम सिटी टेड़ेसरा के प्लॉट नंबर 154, 155 को कुल 13 लाख 69 हजार 588 रूपए में सौदाकर बयाना व अन्य खर्च के लिए कुल 5 लाख 71 हजार 100 दिया गया।
