राजनांदगांव। आगामी 15 मार्च को दीपेश सिन्हा प्रोडक्सन के बैनर तले बर्थडे सॉग ” हैप्पी बर्थडे टू यू ÓÓ रिलीज होने जा रहा है। जिसमें जीतू छत्तीसगढिय़ा कुमार और छाया साहू मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। इस गीत का छायांकन रायपुर – भिलाई एवं राजनांदगांव में किया गया है। जिसका ट्रेलर दीपेश सिन्हा प्रोडक्सन यूट्यूब चैनल में आ चुका है। जिसको लोग बहुत पसंद कर रहे है। प्रोडक्सन हेड दीपेश सिन्हा ने बताया कि यह गीत इस साल की पॉपुलर गीतों में से एक होगा। इस गीत के लेखक व संगीत जीतू छत्तीसगढिय़ा के द्वारा किया गया है। फिल्म का छायांकन दीपेश सिन्हा ने किया है, साथ में असीस्टेन्ट कैमरामैन तेजस साहू भी है। यह सॉग जन्मदिन के ऊपर बना गया है जिसके बोल छत्तीसगढ़ी भाषा में है। टेलर रिलीज होने के बाद इसको हजारों की संख्या में देखा गया एवं पसंद किया गया साथ ही यह छत्तीसगढ़ी गीत में लोकप्रिय होने वाला है। प्रोडक्सन के सदस्य एवं कलाकार ने चैनल में जाकर वीडियों को देखने और शेयर करने का निवेदन किया है।
