Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : रेलवे फाटक पार करने की जल्दबाजी में नाले में गिरी...

राजनांदगांव : रेलवे फाटक पार करने की जल्दबाजी में नाले में गिरी कार

57

राजनांदगांव | गौरी नगर रेलवे फाटक के पास एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसा गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे हुआ। हादसे में कार चालक को किसी तरह चोट नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक रेलवे फाटक पार करने की जल्दबाजी में तेजी से कार चला रहा था। इसी दौरान चालक का कार से नियंत्रण बिगड़ गया। कार सीधे सड़क किनारे मौजूद बड़े नाले में गिर गई। हादसे के बाद चालक जैसे तैसे बाहर निकला। कुछ देर बाद क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला गया। गाड़ियों की कतार से जाम की स्थिति निर्मित हो गई।

Previous articleCG : 145 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब जब्त.
Next articleCG : ईंधन अधिभार में कमी आने से इस महीने कम बिजली बिल देंगे उपभोक्ता,