राजनांदगांव | बसंतपुर टीआई एमन साहू ने बताया कि प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि माह सितम्बर-अक्टूबर 2024 में आरोपी अमित पुष्करनाथ ठाकुर निवासी आशीर्वाद कॉलोनी कौरिनभांठा ने दलाल डिकेश्वर कुमार साहू पिता रिघु राम के माध्यम से प्रार्थी से संपर्क कर अपना आशीर्वाद कॉलोनी कौरिनभांठा पटवारी हल्का नंबर 38 में खसरा नंबर 496/87 रकबा 01.004 हेक्टेयर भूमि को दिखाते हुए मकान को 12 लाख रूपए में सौदा किया। आरोपी पुष्करनाथ ने अपने भाई की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए रकम की जरूरत पड़ने का हवाला देकर प्रार्थी से 7 लाख रूपए बयाना राशि ले लिया। फाइनेंस कंपनी में गिरवी मकान की बिक्री कर 7 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी कर ली गई। शिकायत के बाद बसंतपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कुछ दिन पहले प्रार्थी जब मकान में जाकर देखा कि सौदाशुदा मकान के दरवाजे पर फाइनेंस कंपनी का नोटिस चस्पा था। देखने पर प्रार्थी को पता चला कि आरोपी अमित पुष्करनाथ के द्वारा 20 लाख रूपए का होम लोन लिया है। मकान को गिरवी रखा है। अमित उस लोन का किश्त नहीं पटा रहा है। जिसके कारण फाइनेंस कंपनी द्वारा कुर्की करने की चेतावनी दी गई है। इस प्रकार आरोपी ने प्रार्थी से गिरवीशुदा मकान का सौदा कर धोखाधड़ी की गई।
