दिल्ली में कोरोना के मामले एक बार फिर उछाल पर हैं। मार्च का महीना शुरू होते ही कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। 12 मार्च को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में कोरोना के 400 से ज्यादा मामले सामने आए। जहां गुरुवार को कोरोना के 409 नए मामले सामने आए थे वहीं शुक्रवार को 431 नए मामले सामने आए हैं।
राहत की बात यह है कि भले ही कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन मृत्युदर ज्यादा नहीं है। बीते 24 घंटों में कोरोना दो लोगों की मौत हुई है वहीं 356 लोग संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 72031 टेस्ट हुए थे जिसमें से 46 हजार से ज्यादा आरटीपीसीआर टेस्ट हुए तो 25 से ज्यादा एंटीजन टेस्ट हुए।
