राजनांदगांव। नया ढाबा वार्ड में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसके कथा वाचक माता दुर्गेश्वरी पंडित हैं। आयोजित भागवत कथा को सुनने पहुंचे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि हरि अनंत हरि कथा अनंत श्रीमद् भागवत कथा हमारे पूर्वजों को तार करने वाली है। इससे हमें जीवन के कई रहस्यों का ज्ञान होता है। उन्होंने कहा कि पांचाली ने जब भगवान के चरणों में अपने को समर्पित किया तो भगवान ने अपनी कृपा बरसाई।
दुशासन साड़ी खींचते-खींचते थक गया, लेकिन उसका अंत नहीं पा सका। उन्होंने कहा कि कथा का आयोजन जहां होता है वह स्थान तीर्थ बन जाता है। वहां सभी देवी देवता आते हैं। भक्तों में भक्ति का संचार हो जाता है। भक्त सत्य को प्रतिष्ठित करने में सहयोगी बनते हैं। कथा के श्रवण करने मात्र से ही कई पापों का नाश हो जाता है। इस तरह के धार्मिक आयोजन से गांव में खुशहाली व समृद्धि आती है और बच्चों व बुजुर्गों में धार्मिक जुड़ाव आता है। वहीं भागवत कथा सुनने से मन को तृप्ति मिलती है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी व शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शशिकांत अवस्थी, चंद्रिका राजपूत, पूर्णिमा साहू, लिकेश्वरी साहू, माया साहू, यशोदा साहू, कुसुम साहू, गीता साहू, टिकेश्वरी साहू, निर्मला साहू, मुगेश्वरी साहू, चित्ररेखा साहू, अनुसूईया साहू, कला साहू, डामिन व अन्य मौजूद रहे।
पांडादाह में रामकथा समागम को लेकर हुई चर्चा
राजनांदगांव रियासत की राजधानी और भगवान जगन्नााथ के धाम पांडादाह मे आगामी अप्रैल महीने मे भव्य रामकथा समागम को लेकर मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष और सदस्यों की उपस्थिति मे बैठक हुई। समिति अध्यक्ष पं मिहिर झा ने बताया कि बीते 11 सालो से भगवान जगन्नााथ मंदिर सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष रामकथा समागम का आयोजन किया जाता रहा है। लेकिन 2020 में कोरोना काल की वजह से आयोजन नही हो पाया था, वर्तमान परिस्थितियो मे जिस तरह स्थिति सामान्य हुई है उसके पश्चात राजगामी संपदा न्यास राजनांदगांव व जगन्नााथ मंदिर सेवा समिति द्वारा आगामी पांच अप्रैल से रामकथा समागम का आयोजन मंदिर परिसर के पास कराने का निर्णय लिया गया है जिसकी तैयारी को लेकर पांडादाह सहित आसपास के दर्जनभर से ज्यादा गांव के लोग उपस्थित थे, जिनके समक्ष आयोजन की रुपरेखा तैयार की गई और विभिन्ना प्रकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति अध्यक्ष मिहिर झा ने बताया कि इस भव्य आयोजन मे देश के सुप्रसिद्ध रामकथा वाचक राजन महाराज के श्रीमुख से रामकथा का वाचन किया जाएगा। इस दौरान ओम झा,उत्तम सिंह, जनपद सदस्य अरुणा सिंह, सरपंच प्रतिनिधि संजय यदु, विधायक प्रतिनिधि डा.दिनेश सारथी, निखिल श्रीवास्तव, आरती महोबिया, देवकांत यदु, गौस मोहम्मद बेग, गजानंद वर्मा, मुरलीदास वैष्णव, नंदकुमार खरे, राधेश्याम डडसेना, गुलाब कुंभकार, संतोष कर्ष, सतेन्द्र साहू, राजू यादव, कमलेश सिंह भदौरिया, सुरजीत सिंह, कमलेश यदु, चंदू कुंभकार, भोला देवांगन, संजू देवांगन, पुरुषोत्तम भट्ट, मंदिर सेवा समिति के सदस्य मौजूद थे।
