दिनांक – 10-03-2021
संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल के तत्वाधान में महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व 10 मार्च को सुबह 11 बजे बाबा महाकाल की भव्य शोभायात्रा गुरुद्वारा चौक से निकाली जाएगी
संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल के अध्यक्ष निखिल द्विवेदी ने बताया की यात्रा गुरुद्वारा चौक से गणेश मंदिर में महाआरती कर सोभा यात्रा की सुरवात की जायेगी जो मानव मंदिर चौक से दुर्गा चौक ,बसंतपुर थाना होते हुए भारत माता चौक, से तिरंगा चौक तिरंगा चौक से रामाधीन मार्ग, सुरजन गली होते हुए कामठी लाइन , सिनेमा लाइन से मानाव मंदिर चौक से जय स्तंभ चौक पर पहुंचेगी जहां पर महाआरती कर प्रसाद वितरण कर यात्रा का समापन किया जाएगा
आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बताया की यात्रा में पावर ज़ोन सहित 3 DJ ,2 धुमाल 2 ,बघ्घी , राउत नाचा ,घोड़े नंदी,छत्तीसगढ़ी पारंपरिक पंथी नृत्य, आदिवासी नृत्य ,राम धूनी ,भजन ,जबलपुर की विशेष प्रस्तुति भूत प्रेत औघड़ बाबा की इस सवारी में घोड़ा हांथी मोर सभी रहेंगे
बाबा की झांकी जिसमे बाबा महाकाल की मूर्ति 8 फ़ीट की है भगवान श्री राम उनकी आरती उतार रहे है 14 फ़ीट का आर्च के साथ
11 पंडित लगातार शंखनाद करते हुए बाबा की सवारी का मंत्र उच्चारण के साथ अगुवाई करेंगे
यात्रा मार्ग पर विभिन्न जगह पर श्रद्धालुओ द्वारा जलपान का व्यवस्था की गई है
बच्चों के लिए वेशभूषा प्रतियोगिता भी रखी गई है जिसमें 10 वर्ष के कम उम्र के बच्चे भगवान महाकाल का रूप धारण कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते है जिसमे तीन आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं प्रथम पुरस्कार 5100 रु सेंकेड 3100 तृतिय 2100 रु रखा गया है पुरस्कार वितरण आरती के पश्चात अंत में किया जाएगा
आयोजन समिति के अध्यक्ष निखिल द्विवेदी ने संस्कारधानी वासियों से एवं जिले के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है
निखिल द्विवेदी मो – 7999915114
