राजनांदगांव. हिन्दू युवा मँच जिला इकाई राजनांदगाँव ने वैश्विक महामारी कोविड-29 कोरोना संक्रमण के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान होने वाली समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराने ओपन बुक और असाइनमेंट के माध्यम से वार्षिक परीक्षा आयोजित करने मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, और हेमचंद यादव विश्विद्यालय दुर्ग के कुलपति के नाम कलेक्टोरेट परिसर में पहुँच कर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता ऊर्वशा को आज ज्ञापन सौंपा।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए हिन्दू युवा मँच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी और जिला संयोजक अरविंद तिवारी ने बताया कि, राजनांदगाँव जिले सहित पूरे प्रदेश में वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोन संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। राजनांदगाँव शहर सहित जिले और प्रदेश में आज पर्यन्त कोरोना का संकट छाया हुआ है। आज भी राजनांदगाँव शहर और जिले यहाँ तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण से संक्रमित होने वाले लोगो के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं।वहीं दूसरी ओर स्कूल और कॉलेज की वार्षिक परीक्षा भी नज़दीक आ रही है। ऐसे में विद्यार्थियों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। पूरे वर्ष स्कूल नही खुले। घर बैठे ही ऑनलाईन और वर्चुअल क्लास के माध्यम से शिक्षा विभाग द्वारा पढ़ाई पूरी कराने की महज़ खानापूर्ति की जाती रही है। कॉलेज में तो स्थिति और भी खराब है, यहाँ तो ऑनलाईन या वर्चुवल क्लॉस भी नही हुई। जब पढ़ाई ही पूरी नही हुई है तो फिर परीक्षा कैसी ? अब तो स्कूल और कॉलेज दोनों के एक के बाद एक विभिन्न कक्षा और संकायों की परीक्षा के टाईम टेबल भी आने शुरू हो गए हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि, जब कक्षा में बैठकर विद्यार्थी पढ़ाई को गंभीरता से नही लेते तो, इस ऑनलाईन पढ़ाई को बच्चों ने कितनी गंभीरता से लिया होगा। दूसरी ओर कोरोना संक्रमण का डर फिर से सताने लगा है। जिले सहित पूरे प्रदेश में कोरोना से संक्रमित होने वालों की सँख्या एक बार फिर से बढ़ने लगी सरकारी आंकड़े इसका सबूत है। इन सब के बावजूद भी यदि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ऑफलाईन परीक्षा आयोजित की जाती है तो यह मूर्खतापूर्ण कदम होगा। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए साथ ही कोरोना संक्रमण से छात्रों और शिक्षकों को बचाने गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी असाइनमेंट और ओपन बुक के माध्यम से ही परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए। तत्सम्बन्ध स्कूल और कॉलेज के छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए और छात्रों सहित शिक्षकों को कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाने गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी एसाइनमेंट और ओपन बुक के माध्यम से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश जारी करने की माँग हिन्दू युवा मँच जिला इकाई राजनांदगाँव ने मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री, उच्च शिक्ष मंत्री और हेमचंद यादव विश्विद्यालय दुर्ग के कुलपति से की है। ज्ञापन सौंपने शहर अध्यक्ष सुरेश लोहमार, उपाध्यक्ष टाकेश्वर साहू, सह संयोजक भूपेन्द्र साहू, मीडिया प्रभारी मिथलेश मेश्राम, मिहिर श्रीवास, अभिषेक शर्मा, बादल यादव, तुषार मंडावी, विक्की साहू सहित हिन्दू युवा मँच, हिन्दू युवा छात्र मँच और हिन्दू युवा मँच आदिशक्ति के सदस्य एवं पदाधिकारी बड़ी सँख्या में उपस्थित थे।
