शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में अगले दो दिन तक बारिश से राहत रहेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इन दो दिनों में बारिश नहीं होगी। ऐसे कई जिला हैं जहां पर लोगों को बारिश से राहत मिलने वाली है। इसके अनुसार 19 व 20 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा ,कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, किन्नौर व लाहुल-स्पीति में बारिश नहीं होने वाली। 20 जुलाई को बिलासपुर, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला में भारी बारिश हो सकती है
मगर इस दिन भी ऊना, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी जिलों में बारिश नहीं होगी, ऐसी संभावना जताई गई है। 21 व 22 जुलाई की बात करें तो चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट दिया है। इसमें मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर शामिल हैं। यहां पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान दिया गया है। कांगड़ा जिला में भी 22 जुलाई का ऑरेंज अलर्ट है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो जोगिंद्रनगर में 40 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। इसके अलावा सराहन में 38,जतौन बैराज में 28.6,कोठी में 28.4, शिलारू में 26.4, मुरारी देवी में 25 और नारकण्डा में 23 मिलीमीटर बारिश हुई है।
