राजनांदगांव। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी मैकूलाल यादव, प्रीत साहू की उपस्थिति में स्टेशन पारा वार्ड नंबर 11 में स्वच्छता दीदीयों का शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। साथ में वेटलिप्टिंग सब जूनियर में गोल्ड मेडल जितने वाली खिलाड़ी अंजली सिन्हा का भी शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मान महिला दिवस के अवसर पर किया गया।
इस अवसर पर वार्ड के प्रवीण गुप्ता, हनीफ खान, गोपाल सिन्हा, भोलू सिन्हा, राजेश यादव, योगेंद्र सोनी, उत्तर ब्लाक के पदाधिकारी, अमित जंघेल, जितेंद्र कौशिक, राहुल खोब्रागढ़े, मोहनीश गेडाम, वरूण सोनी, अभिषेक यादव सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे। उक्त जानकारी उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हितेश गोन्नाडे ने दी।
