राजनांदगांव:- छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव 2021 के तहत जय व्यापार पैनल का प्रचार अभियान जोरों पर है जय व्यापार पैनल के प्रदेश उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल बरडिया व प्रदेश मंत्री पद के प्रत्याशी राजा माखीजा ने बताया कि दिनांक 8 मार्च 2021 सोमवार को शाम 6:00 बजे गौरव पथ स्थित श्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नगर की महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगी, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री खुशाल चंद जी बैद समाज सेवी श्री अर्जुन दास पंजवानी, पूर्व महापौर समाजसेवी श्री नरेश डाकलिया, समाजसेवी श्री श्री किशन खंडेलवाल, समाज सेवी श्री संतोष अग्रवाल, समाज सेवी श्री सुशील पसारी, समाजसेवी श्री जरनैल सिंह भाटिया, समाज सेवी श्री अंजुम अल्वी भी उपस्थित रहेंगे साथ ही चेंबर ऑफ कॉमर्स छ. ग. चुनाव 2021 में जय व्यापार पैनल से प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री अमर पारवानी, प्रदेश महामंत्री पद के प्रत्याशी श्री अजय भसीन प्रदेश कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री उत्तम गोलछा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
जय व्यापार पैनल जिला राजनांदगांव के प्रमुख चुनाव संचालक श्री शरद अग्रवाल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम सभी व्यापारियों के लिए है जिसमें चेंबर सदस्य के अतिरिक्त भी व्यापारी वर्ग भाग ले सकते हैं उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में चेंबर व व्यापारी हितों के लिए सतत कार्यशील चेंबर ऑफ कॉमर्स छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, प्रखर वक्ता व नेतृत्वकर्ता श्री अमर पारवानी जी द्वारा व्यापारी हित में प्रेरक उद्बोधन भी होगा अतः सभी व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि कार्यक्रम में अवश्य पधारें और जय व्यापार पैनल द्वारा पिछले वर्षों में किए गए व्यापारी हित के कार्यों से अवगत होवें, उन्होंने जिले के साथ ही स्थानीय व्यापारियों से भी इस कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।
जय व्यापार पैनल के प्रवक्ता रेखचन्द जैन ने बताया कि जय व्यापार पैनल के प्रति जिले के व्यापारियों का समर्थन चरम पर है, सभी ओर परिवर्तन की लहर है, और आज के इस कार्यक्रम में जिले से भी बड़ी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित रहेंगे आज का समारोह ठीक 6:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगा और कार्यक्रम के पश्चात सभी के भोजन की व्यवस्था भी ऑडिटोरियम में ही रखी गयी है ।
