Home छत्तीसगढ़ CG : महिला और मासूम की मौत, बोलेरो ने लिया चपेट में.

CG : महिला और मासूम की मौत, बोलेरो ने लिया चपेट में.

30

चांपा. जिले में तेज
रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी ने एक पूरे परिवार को मौत के मुंह में
ढकेल दिया. मुलमुला थाना क्षेत्र के पामगढ़ रोड पर एक ही बाईक पर पति-पत्नी
अपने 3 बच्चों को लेकर सफर कर रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो
वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार परिवार ट्रक की चपेट में आ
गए. महिला और एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मृतिका के पति और एक
बच्चे की हालत गंभीर है. तीसरा बच्चे को मामूलि चोट आई है. घटना के बाद
आरोपी बोलेरो वाहन लेकर फरार हो गया.
Also Read – सांसद ने नशेड़ी प्रधान अध्यापक को पकड़ा, मौके पर किया सस्पेंड

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृत महिला और
मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक
चालक (मृतिका के पति) और एक बच्चे को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा
गया है. वहीं तीसरे बच्चे को अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. आरोपी बोलेरो
वाहन चालक की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है. https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/a-woman-and-an-innocent-child-died-after-being-hit-by-a-bolero-4151169
जांजगीर चांपा | जिले में तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी ने एक पूरे परिवार को मौत के मुंह में ढकेल दिया. मुलमुला थाना क्षेत्र के पामगढ़ रोड पर एक ही बाईक पर पति-पत्नी अपने 3 बच्चों को लेकर सफर कर रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार परिवार ट्रक की चपेट में आ गए. महिला और एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मृतिका के पति और एक बच्चे की हालत गंभीर है. तीसरा बच्चे को मामूलि चोट आई है. घटना के बाद आरोपी बोलेरो वाहन लेकर फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृत महिला और मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक चालक (मृतिका के पति) और एक बच्चे को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. वहीं तीसरे बच्चे को अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. आरोपी बोलेरो वाहन चालक की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

Previous articleCG : टैरिफ में न्यूनतम वृद्धि, आपूर्ति में गुणवत्ता — छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सुधारों को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Next articlePNB Tax Saver FD Scheme:पीएनबी के धाकड़ स्कीम में 4 लाख की एफडी पर मिल रहा लाखो रिटर्न