राजनांदगांव । शहर के बीएनसी मिल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय ग्रेवाल हाकी प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला शनिवार को यूथ क्लब और स्वास्तिक क्लब के बीच खेला जाएगा। फायनल मैच दोपहर तीन बजे से होगा। प्रतिस्पर्धा के समापन और पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि छग खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन होंगे। अध्यक्षता महापौर हेमा देशमुख करेंगी। विशेष अतिथि के रूप में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महासचिव जितेंद्र मुदलियार, महासचिव शाहिद खान, समाजसेवी अंजुम अल्वी व संजय सिंगी उपस्थित रहेंगे।एमसी इलेवन द्वारा आयोजित हाकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में स्वास्तिक क्लब ने लालबाग को और यूथ क्लब ने पैंथर्स क्लब को हराकर फायनल में जगह बनायी है। समिति के संयोजक बसंत बहेकर ने बताया कि मिल चाल ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय हाकी प्रतियोगिता में गुरुवार को दो सेमी फाइनल मैच खेला गया, जो काफी संघर्षपूर्ण और रोमांचक रहा। पहले खेले गए सेफा मैच में स्वास्तिक क्लब ने लालबाग क्लब को 10 के मुकाबले 11 गोलों से पराजित किया। यह मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा, जिसका निर्णय पेनाल्टी स्ट्रोक सडन डेथ के माध्यम से किया गया। मैंच के पहले हाफ में स्वास्तिक क्लब ने लालबाग पर चार-एक से बढ़त बना ली थी, लेकिन मध्यान्तर के बाद लालबाग ने मेहनत करते हुए तीन गोल करके अपनी टीम को निर्धारित समय में बराबरी पर ला लिया। इसके बाद मैच का निर्णय पेनाल्टी स्टोक द्वारा किया गया, जिसमें पांच-पांच स्टोक में दोनों ही टीमें चार-चार गोल की बराबरी पर ही। इसके बाद दो सडन डेथ में भी निर्णय नही हो पाया। तीसरे सडन डेथ में स्वस्तिक के खिलाड़ी ने गोल किया और लालबाग के खिलाड़ी द्वारा फैके गए पेनाल्टी स्टोक को स्वास्तिक क्लब के गोल कीपर ने रोककर अपनी टीम को जीत दिलायी। इस तरह स्वास्तिक ने 10 के मुकाबले 11 गोल से मैच को जीता। मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार स्वास्तिक क्लब के विजय साहू को दिया गया। दूसरा सेमीफायनल मैंच यूथ क्लब व पैंथर्स क्लब के मध्य खेला गया। यह मैच भी काफी संघर्षपूर्ण व रोमांचक रहा। मध्यान्तर तक दोनों ही टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रही। मध्यान्तर के बाद यूथ क्लब ने दो गोल किया और अंतिम क्षणों में पैंथर्स क्लब ने एक गोल किया। इस प्रकार यह मैच यूथ क्लब ने पैंथर्स क्लब को दो के मुकाबले तीन गोल से पराजित कर ग्रेवाल हाकी टूर्नामेंट के फायनल में अपना स्थान बनाया। मैच के मैन ऑफ द मैच पैंथर्स क्लब के समीर यादव को दिया गया। दोनों मैच में किशोर धीवर, राजेश निर्मलकर, तरूण यादव व अभिनव मिश्रा निर्णायक थे। टेक्निकल टेबल पर दिलीप रावत व हारून खान थे। अतिथि के रूप में विद्याविलास श्रीवास्तव, किशन खंडेलवाल, नारद पंसारी, चन्द्रिकाप्रसाद श्रीवास्तव व कमल नारायण धकेता उपस्थित थे।
