प्रदेशभर में शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी में शनिवार शाम से हल्की बारिश हो सकती है।
कहीं-कहीं मौसम ज्यादा खराब रहने की भी आशंका है। उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि देहरादून में बादल छाए रहने का अनुमान है। रात को हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 व 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मनसा देवी की पहाड़ियों में लगी आग गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही जिले में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार को दो स्थानों पर लगी आग पर दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। मनसा देवी मंदिर की पहाड़ियों के अलावा श्यामपुर कांगड़ी गांव के किनारे खड़ी झाड़ियों में शुक्रवार की दोपहर आग लग गई।
सूचना मिलते ही लालजी वाला अग्निशमन केंद्र से एक गाड़ी मनसा देवी मंदिर की पहाड़ियों पर भेजी गई। वहीं मायापुर केंद्र से एक गाड़ी श्यामपुर कांगड़ी भेजी गई। मनसा देवी की पहाड़ियों पर एक महीने के भीतर आग लगने की यह दूसरी घटना है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि दोनों जगहों पर आग को बुझा दिया गया है।
