दुर्ग। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरतार किया है. पुलिस के मुताबिक 7 सितंबर 2024 को शीतला पारा हथखोज में मोहल्ला के समिति वालों ने गणेश मूर्ति की स्थापना की थी. जहां पर साउंड बॉक्स व लाउड स्पीकर बजा रहे थे. शीतला पारा में ही धन्नूलाल साहू( 55 साल) को हार्ट की परेशानी थी. उसने साउंड बॉक्स को कम अवाज में बजाने के लिए कहा. कई बार बोलने के बाद भी आवाज कम नहीं किया गया.
उसे दुत्कार दिया गया. इससे परेशान होकर धन्नूलाल ने खुदकुशी कर ली. थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में जांच के बाद शीतला पारा, हथखोज, वार्ड 2, सुरडुंग निवासी गौरव उर्फ गोल्डी वर्मा को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई. पुलिस ने बताया कि 15 सितंबर 24 को सुबह 06.30 बजे धन्नू की पत्नी सरस्वती साहू सोकर उठी तो पति बिस्तर पर नहीं था. तब वह अपने बेटे नेतराम साहू से कहा कि पिता कहां है तलाश करो. घर में इधर-उधर देखे, तो धन्नू स्टोर रूम के कमरा में लोहे के एंगल में रस्सी से फांसी लगा ली थी. इसकी रिपोर्ट भिलाई 3 थाना में की गई.
