15 July 2025 Rashifal: मंगलवार इन राशियों में सौभाग्य योग के साथ आया 15 जुलाई, जानिए मेष से लेकर मीन तक का राशिफल सावन का महीना और 15 जुलाई का दिन मंगलवार मंगला गौरी के व्रत का दिन रहेगा। दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक सौभाग्य योग बन रहा है। राशिफल में मेष राशि को सफलता अवश्य मिलेगी। वृषभ राशि वाले कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कन्या राशि वाले अपनी मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। वृश्चिक वालों को नौकरी में पदोन्नति एवं तबादले के योग हैं। मकर वालों को अपने राजनीतिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। कुम्भ वालों को अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।
इसे भी पढ़े:13 July 2025 Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी अपार सफलता और पैसा
राशिफल मेष राशि Mesh Rashi
अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच से बचें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।
वृषभ राशि Vrishabh Rashi
अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ने वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मिथुन राशि Mithun Rashi Ka Rashifal
बातें कम और काम ज़्यादा करें। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में अनुकूल स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा।
कर्क राशि Cancer Horoscope
अपनी ज़िम्मेदारी से भाग रहे हैं, संभल जाएँ। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंता और व्याकुलता बढ़ेगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी।
सिंह राशि Leo Horoscope
आपके विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। वाहन सतर्कता से चलाएं।
कन्या राशि का राशिफल Virgo Horoscope
आपकी मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य विस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।
तुला राशि का राशिफल Libra Horoscope
आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखावे एवं आडंबरों से बचें। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचें।
वृश्चिक राशिफल Horoscope Scorpio
नौकरी में पदोन्नति एवं तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें। परीक्षा में सफलता मिलेगी।
धनु राशिफल Horoscope Dhanu Rashi
अपने परिजनों से समान व्यवहार करें। अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
मकर राशि का राशिफल Horoscope Capricorn
अपने राजनीतिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा।
कुंभ राशि का राशिफल Aquarius Horoscope
अपने बल-बूते पर काम करें, दूसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहारकुशलता से अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।
मीन राशि का राशिफल Pisces Horoscope
व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। बड़े राजनीतिक लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ-लालच न करें, अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं।
