हाथरस जिले के सासनी इलाके के गांव नोजलपुर में किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम है। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिशें दे रही हैं। पुलिस लोगों को हिरासत में लेकर उनसे लगातार पूछताछ भी कर रही है, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा। गौरव से जुड़ा हर कनेक्शन पुलिस तलाश रही है।
