भिलाई। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर की ओर से संस्था का वार्षिक परमेश्वरी महोत्सव रिसाली स्थित परमेश्वरी भवन में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डा. बालमुकुंद देवांगन पूर्व विधायक ने मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर किया गया। मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल ने मां परमेश्वरी देवी की पूजा कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि देवांगन समाज एक सुसंस्कृत एवं सुदृढ़ समाज है, इस समाज का संगठन काफी मजबूत है और यह समाज दूसरों समाज के लिए अनुकरणीय है।
दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि समाज अपने मूल संस्कृति को संजोकर रखे। समाज में शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार भी जरूरी है। अध्यक्षता कर रहे, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने संगठन को मजबूत कर समाज के विकास करने की बात कही।
महेश देवांगन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कोष्टा कोष्टि देवांगन समाज ने कहा कि समाज में आपसी वर्चस्व की लड़ाई छोड़कर मिलजुल कर, समाज के विकास के लिए कार्य करें। संस्था अध्यक्ष रामानंद देवांगन ने संस्था के प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए, विकास कार्यों को रेखांकित किया और समाज में एकजुटता और विकास की बातें की।
समाज की गौरवशाली स्मारिका के 24 अंक का विमोचन दुर्ग सांसद विजय बघेल ने किया गया। महिला प्रकोष्ठ देवी जस गीत एवं बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कुमारी तारणी देवांगन और देवांगन द्वारा देशभक्ति नृत्य गीत की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। आठ वर्षीय ओम देवांगन ने समाज में संगठन की जरूरत संबंधी, प्रभावी विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विशेष आकर्षण ग्राम अचानकपुर पाटन की लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ‘लोक आंचल’, द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और छत्तीसगढ़ी गीतों पर आधारित सुंदर झांकियों ने कार्यक्रम के अंत तक लोगों को बांधे रखा और खूब मनोरंजन किया। इसमें सुआ गीत, देवी गीत, जवारा गीत, बसदेव गीत, राउत नाचा, आदिवासी नृत्य, पंथी नृत्य, होली फाग गीत, तथा सीमा पर तैनात सैनिकों को समर्पित देश भक्ति गीतों ने खूब वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठों एवं प्रतिभावानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदीप देवांगन, विजय देवांगन डा. मनीष देवांगन, मुरलीधर देवांगन, डा. गोपाल देवांगन, हेमंत देवांगन पाटन, ज्ञान चंद, महेंद्र देवांगन आदि थे।
