मोहला | कलेक्टर प्रजापति ने खाद्य विभाग से राशन भंडारण एवं वितरण की जानकारी ली। खाद्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि शत प्रतिशत चावल भंडारण किया जा चुका है, एवं वितरण का कार्य किया जा रहा है। जिस पर कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि आगामी तीन माह का राशन वितरण किया जा रहा है, सभी पटवारी अपने क्षेत्र के शासकीय उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण कर सुचारू वितरण पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।
– सुरक्षा की दृष्टि से जिले में करें टीम तैनात
कलेक्टर प्रजापति ने जिले में बाढ़ स्थिति को देखते हुए नगर सेना से आवश्यक संसाधन एवं तैयारी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने नगर सेना को निर्देशित किया कि गठित टीम से एक टीम जिला मुख्यालय में तैनात करें, ताकि अप्रिय घटना होने की स्थिति में सम्बंधित क्षेत्र में तत्काल राहत टीम भेजा जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के तैराक युवाओं को ट्रेनिंग प्रदान करने कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
