अंबागढ़ चौकी (नईदुनिया न्यूज)। वनांचल में अभी से पेयजल संकट गहराने लगा है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। गर्मी शुरू होने के पहले ही वनांचल के ग्रामीणों को पेयजल की चिंता सताने लगी है। ब्लाक के ग्राम दाउटोला में शिवनाथ नदी में पानी नहीं होने बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़
रहा है।
दाउटोला में अभी से लोग नदी में झरिया बनाकर पीने के पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मोंगरा बैराज से नदी में पानी छोड़ने की मांग की है। सरपंच नमेश श्याम, जनपद सदस्य रामाधार हिरवानी, कांग्रेस नेता रेवाराम निषाद, पंचराम मंडावी, नरेश पुर्राम, महादेव सिंदराम, मुकुंद साहू, रामकुमार मरकाम, देवकिशन कोर्राम, एन कुमार निषाद ने बताया कि पखवाड़े भर से दाउटोला के ग्रामीणों को पीने के पानी एवं निस्तार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया की सबसे अधिक परेशानी मवेशियों की निस्तार के लिए उठानी पड़ रही है।
जिम्मेदारी नहीं दे रहे ध्यानः ग्रामीणों पेयजल समस्या से निजात दिलाने विभागीय अफसरों से भी गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसका खामियाज ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। प्रचंड गर्मी अभी शुरू भी नहीं हुई हैं और इधर, ग्रामीण झरिया बनाकर पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। पेयजल समस्या से निजात दिलाने अफसर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।गेट लीकेज, नहीं ठहर रहा पानीः पिछली सरकार के समय दाउटोला में पेयजल संकट, सिंचाई व निस्तारी की समस्या के निदान व आमजनों की सुविधा के लिए दाउटोला में करोड़ों की लागत से एनीकट का निर्माण किया गया था। लेकिन एनीकट निर्माण में हुई गड़बड़ी से शसन द्वारा किए गए एनीकट निर्माण का लाभ स्थानीय ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामवासियों ने बताया की एनीकट में गेट का निर्माण इस तरह किया गया है कि यहां पर नदी में एनीकट में पानी ही नहीं
रुकता। ग्रामीणों के अनुसार एनीकट का गेट लिकेज है। जिससे पानी नहीं ठहर पाता। और नदी में पानी नहीं होने से आमजनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़
रहा है।
जनप्रतिनिधियों से लगाई गुहार
दाउटोला, आटरा, थुहाडबरी, बहोरनभेडी ,सांगली, क्षेत्र के ग्रामीणो व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवनाथ नदी में मोंगरा बराज से पानी छोडने की मांग क्षेत्रीय विधायक श्रीमती छन्नाी चंदू साहू व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी से की है। ग्रामीणो की मांग पर स्थानीय
विधायक छन्नाी चंदु साहू ने कलक्टर व मोंगरा बराज के कार्यपालन यंत्री से चर्चा कर जल्द से जल्द शिवनाथ नदी में
मोंगरा बराज से पानी से पानी छोड़ने की पहल की। विधायक साहू ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया की पेयजल संकट के
निदान तथा निस्तार की सुविधा के लिए जल्द ही नदी में मोंगरा बराज से पानी छोड़ा जाएगा।
