Home देश Mahindra XUV 3XO REVX 2025: नई ग्रिल अलॉय व्हील्स इंटीरियर थीम और...

Mahindra XUV 3XO REVX 2025: नई ग्रिल अलॉय व्हील्स इंटीरियर थीम और सीट अपहोल्स्ट्री के साथ आ गया XUV 3XO का नया वेरिएंट, जाने बाकि ट्रिम से कितनी है अलग ये

38
Mahindra XUV 3XO REVX 2025

Mahindra XUV 3XO REVX 2025: नई ग्रिल अलॉय व्हील्स इंटीरियर थीम और सीट अपहोल्स्ट्री के साथ आ गया XUV 3XO का नया वेरिएंट, जाने बाकि ट्रिम से कितनी है अलग ये महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर Mahindra XUV 3XO REVX के लिए नए मिड-स्पेक वेरिएंट को हाल ही में लॉन्च किया है। यह नए वेरिएंट पहले से मिल रही वेरिएंट्स की तुलना में कुछ खास बदलावों के साथ आते हैं, जैसे- नई ग्रिल, अलॉय व्हील्स, इंटीरियर थीम और सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं कि यह किन खास फीचर्स के साथ लेकर आई गई है।

यह भी पढ़े: Ertiga को टक्कर देने इस दिन आ रही है नई फैमली MPV कार, Renault Triber 2025 की लॉन्च डेट फाइनल

Mahindra XUV 3XO REVX का डिजाइन Design

  1. REVX A में बॉडी-कलर्ड ग्रिल दी गई है, जिसमें रेगुलर XUV 3XO जैसी ही क्रोम स्लैट्स हैं। इसमें LED DRLs के साथ वही प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स भी मिलती हैं। बंपर का निचला हिस्सा अभी भी ब्लैक आउट है जिसमें कुछ घुमावदार डिजाइन एलिमेंट्स हैं।
  2. इसे पांच कलर में लेकर आया गया है, जो एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेबुला ब्लू, स्टील्थ ब्लैक और टैंगो रेड है। इसके स्टील्थ ब्लैक कलर में ग्रे ग्रिल मिलती है, जबकि बाकी कलर में बॉडी-कलर्ड फिनिश दिया गया है।
  3. इसे साइड से देखने पर 16-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो नए वेरिएंट को रेगुलर ट्रिम्स से ज़्यादा स्पोर्टी बनाते हैं। इसे अलग दिखाने के लिए महिंद्रा ने C-पिलर पर REVX बैज जोड़ा है। इसके व्हील आर्च और दरवाजों पर ब्लैक बॉडी क्लैडिंग जारी है। इसके रूफ, रूफ रेल्स और A-, B-, C-पिलर भी काले रंग में फिनिश किए गए हैं। इसके पीछे की तरफ ही कनेक्टेड LED टेल लाइट्स और रिफ्लेक्टर और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ ब्लैक बंपर दिया गया है।

Mahindra XUV 3XO REVX का इंटीरियर Interior

इंटीरियर XUV 3XO के स्टैंडर्ड और REVX दोनों वेरिएंट में एक ही ब्लैक / व्हाइट डैशबोर्ड दिया गया है। इसके अलावा, डैशबोर्ड पर डुअल 10.25-इंच स्क्रीन और 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिए गए हैं। बाकी चीजें पहले की तरह ही है।

यह भी पढ़े: हाई सेफ्टी और न्यू लुक के साथ 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाली नई ऑल्टो का खुलासा, देगी 28.2kmpl का शानदार माइलेज 

Mahindra XUV 3XO REVX के फीचर्स और सेफ्टी Features and Safety

  1. इसे AX5 ट्रिम से ऊपर रखा गया है और रेगुलर वेरिएंट की तुलना में इसमें बहुत सारे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें डुअल 10.25-इंच स्क्रीन (एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी ड्राइवर के डिस्प्ले के लिए) दी गई है। यह सब-4 मीटर SUV लाइनअप में पैनोरमिक सनरूफ पाने वाला सबसे किफायती वेरिएंट बन गया है। इसमें रियर वेंट्स के साथ डुअल-ज़ोन ऑटो AC, एक वायरलेस फोन चार्जर और एक 6-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है।
  2. इसमें मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6 एयरबैग, सेंसर्स के साथ रियर पार्किंग कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, रियर वाइपर और वॉशर और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Mahindra XUV 3XO REVX का इंजन engine

इंजन इसे केवल TGDi टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ लेकर आया गयाहै। इसमें 1.2-लीटर T-GDi टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 130 PS की पावर और 230 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड MT या 6-स्पीड AT ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। REVX वेरिएंट M और M(O) को कम पावरफुल 112 PS टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिसमें केवल मैनुअल ट्रांसमिशन होता है।

Mahindra XUV 3XO REVX की कीमत Price

कीमत भारत में Mahindra XUV 3XO REVX को 8.94 लाख से लेकर 12.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। इसका मुकाबला स्कोडा कुशाक, टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू और मारुति ब्रेजा जैसी गाड़ियों से देखने के लिए मिलेगा।

Previous articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव की पर्यावरण और जल संरक्षण अवधारणा पर अमल
Next articleसड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, जिलों में शुरू होगा जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम