Home देश Ertiga को टक्कर देने इस दिन आ रही है नई फैमली MPV...

Ertiga को टक्कर देने इस दिन आ रही है नई फैमली MPV कार, Renault Triber 2025 की लॉन्च डेट फाइनल

67
Renault Triber 2025

Ertiga को टक्कर देने इस दिन आ रही है नई फैमली MPV कार, Renault Triber 2025 की लॉन्च डेट फाइनल हैचबैक से लेकर एसयूवी तक ऑफर करने वाली प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Renault की ओर से जल्‍द ही नई गाड़ी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से किस गाड़ी को कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

यह भी पढ़े: Hyundai Venue Facelift 2025: क्रेता की बोलती बंद करने आ गयी अब बदले लुक और नए फीचर्स के साथ हुंडई की वेन्यू

लॉन्‍च होगी 2025 Renault Triber

लॉन्‍च होगी 2025 Renault Triber रेनो की ओर से जल्‍द ही बजट एमपीवी सेगमेंट में 2025 Renault Triber को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी के लॉन्‍च की तारीख भी तय कर दी गई है।

कब होगी लॉन्‍च when will it be launched

कब होगी लॉन्‍च निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 2025 Renault Triber को 23 जुलाई 2025 को लॉन्‍च किया जाएगा। इस एमपीवी में कई कॉस्‍मैटिक बदलावों को किया जाएगा। लेकिन इंजन में किसी भी तरह का बदलाव होने की उम्‍मीद कम है।

लॉन्‍च से पहले हो रही टेस्टिंग Testing is happening before launch

लॉन्‍च से पहले हो रही टेस्टिंग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल में एमपीवी के फेसलिफ्ट को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान फिर से देखा गया है। हालांकि इस यूनिट को भी पूरी तरह से ढंका गया था, लेकिन फिर भी इसके फ्रंट की कुछ जानकारी सामने आई है। इसमें नया बंपर, हेडलाइट और ग्रिल को दिया जाएगा। जिससे यह मौजूदा वर्जन के मुकाबले अलग नजर आएगी।

यह भी पढ़े: Post Office Scheme 2025: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा लाखों का फायदा, आप भी इस योजना का ऐसा ले लाभ

इंजन में नहीं होगा बदलाव There will be no change in the engine

इंजन में नहीं होगा बदलाव रिपोर्ट्स के मुताबिक रेनो की ओर से ट्राइबर एमपीवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा इंजन को ही ऑफर किया जाएगा। फिलहाल इस एमपीवी में एक लीटर की क्षमता का इंजन दिया जाता है जिसके साथ मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन को दिया जाता है। इस एमपीवी को पेट्रोल के साथ ही सीएनजी में भी ऑफर किया जाएगा।

किनसे है मुकाबला Who is the competition

किनसे है मुकाबला रेनो की ओर से ट्राइबर को बजट एमपीवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Ertiga के साथ होता है। इसके अलावा भी कीमत के मामले में इसे कई सब फोर मीटर एसयूवी और हैचबैक कारों से भी चुनौती मिलती है।

Previous articleराजनांदगांव : अशोक पंजवानी बने पीएचईडी कांट्रेक्टर एसो. के जिला अध्यक्ष
Next articleCG : पीडीएस के तहत माह जुलाई के लिए 816 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन