
राजनांदगांव। ग्राम फु लझर में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया है। मुढ़ीपार नवागांव सकु ल के फुलझर ग्राम में तीसरा स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के मनसा से जनसहयोग से शाला में स्मार्ट क्लास सचांलन करवाने की है। ऐसा कहा जाता है कि जब हम सुनते है तो 60 प्रतिशत सीखते है तथा देखकर सुनकर सीखते है तो 100 प्रतिशत सीखते है। स्मार्ट क्लास के उपयोग से शिक्षा को रूचि कर बनाया जाता है। जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चे शिक्षा से जुड़ते है। इसी योजना के अंतर्गत ग्राम फुलझर में स्मार्ट क्लास के उद् घाटन के लिये आये विशेष अतिथि समाज सेवी शोभाराम बघेल के कर कमलो से की गई कार्यक्रम की शुरूवात सरस्वती माता के तैलचित्र में दीप प्रचलित कर पुष्पमाला अर्पित की गई। इसके पश्चात अतिथियो की स्वागत पुष्पगुच्छ देकर की गई। विशेष अतिथि द्वारा शिक्षा सारथियों कु.रीना गन्धर्व, हेमलता यादव, गीता साहू, ललिता यादव, भगवती देशमुख, बुधयारिन मण्डले को प्रतीक चिन्ह देकर उनका उत्सावर्धन किया गया। मंदिर में दान करो तो भगवान खुश होते है, आश्रम में दान करो तो, अनाथों के नाथ खुश होते है, और विधामंदिर में दान करो तो खुद आप भी खुश होते है।
स्मार्ट क्लास सभी दानदाताओं के सहयोग से सफल हो पाया है सभी दानदाताओं को बहुत-बहूत धन्यवाद फूलझर शाला की ओर से की गई। इस कार्यक्रम में तुलदास साहू जनपद सदस्य अंजोरा, गोवर्धन देशमुख महामंत्री, लश्मण दास मण्डले, शा.पूर्व.मा. शाला के अध्यक्ष, हिरदेयराम साहू सरपंच, राधेश्याम खपर गडिय़ा उपसरपंच, डोमेश्वर साहू पंच , ग्राम के वरिष्ट नागरिक युगल किशोर , गजऊ यादव, नैनदास जोशी, हिंसाराम साहू, धंरालाल जोशी, बी.आर .सी. श्री के.डी. साहू, ए.बी.ओ. श्री निवास, मिश्रा सर संकुल समन्वयक श्री अनिल मिश्रा, मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक श्री सुदामालाल साहू , श्रीमति सविता ध््राुवे, श्रीमती रेणुका साहू, श्रीमती गिरिजा साहू, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री भूखनलाल विदानी, श्री तिलक सिंहा, श्री मति गंगोत्री साहू, श्रीमती गायत्री बंधे उपस्थित रहे।
