राजनांदगांव | शा. दिग्विजय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के मार्गदर्शन एवं मानव संसाधन प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. प्रति बाला टांक के निर्देशन में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक राजनांदगांव द्वारा “ स्टाफ वेलफेयर कार्यक्रम ” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बैंक से दी जाने वाली सुविधा, होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन एवं सौर ऊर्जा से सम्बन्धित लोन के बारे में जानकारी दी गई स कार्यक्रम कि शुरूवात प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिता महेश्वर के द्वारा मार्केटिंग ऑफिसर शिखर गुप्ता तथा अनुराग शर्मा का स्वागत किया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रो. हिरेंद्र बहादुर ठाकुर एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रियंका सिंह द्वारा किया गया । इस कार्य क्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिता महेश्वर, महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, रजिस्ट्रार दीपक कुमार परगनिहा एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
