बालोद। छत्तीसगढ़ महिला संघ, छत्तीसगढ़ युवा संघ द्वारा प्रेरित एवं सिद्धि फाउंडेशन और संजीवनी कैंसर केअर फाउंडेशन की सहायता से पाटीदार महिला मंडल बालोद द्वारा आयोजित कैंसर स्क्रीनिंग एवं अवेयरनेस कैम्प का शानदार ज्ञानवर्धक आयोजन श्री पाटीदार भवन बालोद में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय सनातन संस्कृति के अनुसार दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। विशेष अतिथि के रूप में बालोद की विधायिका संगीता सिन्हा और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर उपस्थित रही।

कार्यक्रम की शुरुआत में सिद्धि फाउंडेशन की फाउंडर सिद्धि मिरानी द्वारा इस कैम्प का उद्देश्य और सिद्धि फॉउंडेशन के बाबत में विस्तृत रूप से बताया और समझाया कि मै भी एक कैंसर वारियर हँू और कैंसर जैसी बीमारी से कैसे लड़ा जाए यह सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने अपनी खुद की कहानी भी शेयर की और महिलाओं को इस बीमारी से लडऩे के लिए मोटीवेट किया। संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल रायपुर के कैंसर सर्जन डॉ. अपूर्व चतुरमोहता द्वारा अपने सेशन में बताया गया कि स्तन कैंसर कैसे होता है और उसे कैसे पहचाना जाये और उसका कैसे निदान किया जाए। डॉ. अविनाश तिवारी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि पीठ के दर्द से कैसे राहत मिलती है और पीठ में कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते है इस बाबत में विस्तृत जानकारी दी गयी।
छ.ग. पाटीदार युवासंघ के अध्यक्ष एवं मोटिवेशनल स्पीकर पवन पटेल ने हेल्थी लाइफस्टाइल के बारे में विस्तृत रुप से बताया कि कैसे लाइफस्टाइल को चेंज करके बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत मे सभी अतिथियों का बालोद पाटीदार समाज द्वारा मोमेंटो प्रदान कर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बालोद की विधायिका, नगर पालिका अध्यक्ष, बालोद समाज के प्रमुख मोहन भाई पटेल, बालोद युवा मंडल के प्रमुख कांति भाई पटेल, छ.ग. महिला संघ की अध्यक्ष पुष्पा बेन पटेल, सिद्धि फाउंडेशन से मनीष सहिता, आरती श्रीवास्तव, अर्चना दास आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन कोमल पटेल और अंकित पटेल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन छ.ग. युवा संघ के डिवीजनल प्रमुख हर्षद पटेल ने किया।
