रायपुर : पं. जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कालेज में इस बार मनोरोग और माइक्रोबायोलाजी विभाग में चार-चार सीटें यानी कुल आठ सीटें बढ़ सकती हैं। इसके लिए मेडिकल कालेज प्रबंधन की तरफ से मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया को पत्र लिखा है। सीटों की मान्यता को लेकर एमसीआइ की टीम का दौरा मार्च में होने वाला है।
इधर मेडिकल कालेज में अब तक एक भी डीएम की सीट नहीं है। कार्डियोलाजी विभाग में इस वर्ष डीएम की दो सीटें शुरू होनी थीं, जिनके लिए तैयारियां तो पूरी कर ली गई थीं, लेकिन प्रोफेसर न होने की वजह से विभाग को अलगे वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा।मेडिकल कालेज प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एमबीबीसी की 180 सीटें और विभिन्न् विषयों के 138 पोस्ट ग्रेजुएशन की सीटें संचालित हैं। मनोरोग और माइक्रोबायोलाजी विभाग में चार-चार सीटों को लेकर पिछले वर्ष से तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन गाइड लाइन पूरी नहीं होने की वजह से सीटों के लिए अनुमति नहीं मिल पाई थी। इस बार कालेज की तरफ से एमसीआइ की सीटों को लेकर गाइड लाइन पूरी करने की बात कही जा रही है। लेकिन एमसीआइ की टीम द्वारा मार्च में निरीक्षण के बाद ही इसका फैसला होगा। नीट पीजी-2021 के लिए आवेदन 15 तकनीट पीजी के लिए आवेदन 23 फरवरी दोपहर तीन बजे से शुरू हो चुका है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2021, रात 11:55 बजे तक का समय है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 12 अप्रैल 2021 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा 18 अप्रैल को होगी। वहीं रिजल्ट की घोषणा 31 मई 2021 तक की जाएगी।
पं. जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कालेज रायपुर डीन डा. विष्णुदत्त ने कहा कि हमारे यहां अभी 180 एमबीबीएस की सीटें वहीं 138 पीजी की सीटें संचालित हो रहीं हैं। मनोरोग और माइक्रोबायोलाजी विभाग में चार-चार सीटों के लिए एमसीआइ को पत्र लिखा गया है। हमारी तरफ से तैयारी पूरी है। मान्यता को लेकर मार्च में एमसीआइ टीम के दौरे का इंतजार है।
