रायपुरः छत्तीसगढ़ में आज 141 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 116 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 2 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3835 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
आज 141 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 12 हजार 560 संक्रमित हो गई है। वहीं अब तक 3 लाख 5 हजार 951 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 2774 हो गई है।
जिलेवार मरीजों की संख्या
दुर्ग- 26, राजनांदगांव- 01 , बालोद- 01, बेमेतरा- 02 , कवर्धा- 00, रायपुर- 59, धमतरी- 01, बलौदाबाजार- 00, महासमुंद- 01, गरियाबंद- 01, बिलासपुर- 19, रायगढ़- 13, कोरबा- 00, जांजगीर- 00, मुंगेली- 01, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 01, सरगुजा- 00, कोरिया- 01, सूरजपुर- 03, बलरामपुर- 00, जशपुर- 08, बस्तर- 00, कोंडागांव- 00, दंतेवाड़ा- 02, सुकमा- 00, कांकेर- 01, नारायणपुर- 00, बीजापुर- 00
