राजनांदगांव। जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन राजनंदगांव द्वारा 1 जुलाई को चौथी जिला स्तरीय सब जूनियर-जूनियर-सीनियर योगासना खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले से लगभग 300 खिलाड़ियों ने इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया । शाला की व्याख्याता उषा झा से मिली जानकारी के अनुसार उक्त खेल स्पर्धा के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी थे। योग शिक्षिका भारती के मार्गदर्शन में शाला के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विजेता खिलाड़ियों में कक्षा 3रीं से गुंजा भारती को 1 मेडल, कक्षा 5वीं से सौर्य साहू को 1, सानिध्य साहू को 1, तनिष्क श्रीवास्तव को 1, कक्षा 6वीं से वेन्या मरकाम को 3, सिमरत कौर को 1, आदित्य साहू को 1, अविरल साहू को 1, धान्या सिन्हा को 1, ईशान साहू को 1, रूद्राक्ष साहू को 1, कक्षा 7वीं से अनन्या राजपूत को 2, जोया फातिमा को 2, प्रवेश देवांगन को 2, जीवेश साहू को 2, ग्रेसी वर्मा को 1, गीत लडढा को 1, कक्षा 8वीं से साहित्य देवांगन को 3, वैष्णवी रंगारी को 3, यथार्थ कश्यप को 2, तनिष्का साहू को 2, शुभम मिश्रा को 2, अंतरा मैती को 2, कक्षा 9वीं से अंश प्रताप सिंह को 1, कक्षा 10वीं से प्रिंस जैन को 2, अर्पण मित्तल को 2, कक्षा 11वीं से तान्या शर्मा को 5 मेडल, रिषिता गुप्ता को 5, नियति पटेल को 1, कक्षा 12वीं से नचिकेत बिसेन को 2 मेडल प्राप्त हुआ।
छात्रों की इस उपलब्धि पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, एकेडमिक प्रभारी अमित उत्तलवार, प्राचार्य शैलजा नायर, पिंकी खण्डेलवाल, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, वंदना डुंभरे, प्रशासक अनिल वाजपेयी एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी।
