Home छत्तीसगढ़ राजनांदगाँव : मेयर ने लगाए तहसील कार्यालय में नीम के पौधे,  एस.डी.एम.,तहसीलदार...

राजनांदगाँव : मेयर ने लगाए तहसील कार्यालय में नीम के पौधे,  एस.डी.एम.,तहसीलदार अधिवक्ताओं ने किया वृक्षारोपण

10

राजनांदगाँव | संस्कारधानी राजनांदगाँव के तहसील कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया । उक्त जानकारी देते हुए अधिवक्ता पंकज गुप्ता ने बताया कि नगर के प्रथम नागरिक महापौर मधुसूदन यादव एवं एस.डी.एम खेमलाल वर्मा तहसीलदार (डि.कले.) अमिय श्रीवास्तव व तहसीलदार राकेश कुमार नागवंशी वरिष्ठ अधिवक्तगण नोटरी, जगदीप गरचा, महेन्द्र शर्मा, एम.एल.साहू, बृजमोहन जोशी, शिव कुमार साहू,  राजकुमार चंदेल, सुनील मिश्रा,किरीट धीवर,हेमलता पांडेय, नीतू टंडन, समाज सेवी झम्मन देवांगन दस्तावेज लेखक श्रीकेश ठाकुर,नंदकुमार देवांगन,राजेश सिन्हा, महेश सिन्हा, गोपाल मानिकपुरी व अन्य उपस्थित नागरिकगणों द्वारा तहसील कार्यालय परिसर वृक्षारोपण कर नीम के वृक्ष लाए ।

महापौर श्री यादव  ने नीम के वृक्ष की महत्तव्ता बताते हुए कहा कि नीम के वृक्ष से जो ऑक्सीजन से परिपूर्ण होते है व  वातावरण मे शीतलता प्रदान करते है, जिसे बड़ी संख्या मे यहाँ लगाए गए है,जिससे तहसील में आनेवाले नागरिकों शुद्ध हवा व शीतलता प्राप्त हो सकेगी । अधिवक्ताओं ने तहसील न्यायालय स्थित अधिवक्ता कक्ष के उन्नयन व मरम्मत हेतु महापौर जी से आग्रह किया जिस पर श्री यादव  द्वारा अधिवक्ता कक्ष में शीघ्र मरम्मत उन्नयन कराने का आश्वासन दिया गया. व तहसील कार्यालय में लगातार प्रति वर्ष किये जा रहे वृक्षारोपण की प्रशंसा की ।

वृक्षारोपण के इस पुनीत पावन कार्य पर उपस्थित होकर वृक्षारोपण में अपना समय देने हेतु अधिवक्ता पंकज गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव द्वारा महापौर सहित सभी अधिकारीगणों उपस्थित नागरिको का आभार व्यक्त किया।
उक्त जानकारी अधिवक्ता अशोक श्रीवास द्वारा दी गई ।

Previous articleराज्य सरकार मुश्किल वक्त में हर गरीब और जरूरतमंद के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleपीसीसी चीफ दीपक बैज ने पटवारी सुसाइड मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की