सरगुजा शहर के लक्ष्मीपुर से 25 जून को एक युवक को कुछ लोगों ने जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर किडनैप कर लिया थाण् आरोपियों ने कट्टा दिखकर उसके हाथ पैर बांध दिए और 5 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग करने लगेण् गांधीनगर पुलिस ने अपहरण किए गए युवक को सुरक्षित छुड़ाया और एक आरोपी बहादुर जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है
जानकारी के मुताबिकए गांधीनगर थाना क्षेत्र में युवक शंकर रवि को आरोपी ने जमीन दिलाने के बहाने बुलायाण् इस दौरान कट्टा दिखाते हुए आरोपी ने शंकर रवि का हाथ.पैर बांधकर अपहरण कर के कार में कुछ दूर लेकर गयाए जहां अन्य 4.5 आरोपी भी साथ आ गए उन्होंने शंकर रवि से पहले 5 करोड़ रुपए की मांग कीए फिर तत्काल 10 लाख रुपएए 50.50 लाख रुपए के 10 चेक और कोरे स्टाम्प पेपर में साइन करवाने की बात कही
मामले की जांच कर रही पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया और आरोपियों तक पहुंचीण् दबिश के दौरान एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कियाए जबकि अन्य फरार होने में सफल रहेण् मौके से युवक शंकर रवि को अपरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया गया फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है
