दुर्ग। नंदिनी टाउनशिप में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आईण् बदमाशों ने घर के दरवाजे को बाहर से ताला लगाकर आग लगाकर लोगों को मारने की कोशिश कीण् गनीमत रही कि समय रहते पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गयाए और घर में रहने वाले लोग बाल.बाल बच गएण्नंदनी टाउन शिप में रहने वाले रामेश्वर कुमार विश्वकर्मा ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई हैण् रामेश्वर ने बताया कि जब कूलर से धुंआ अंदर आने लगाए तब उन्हें घर में आग लगने का अहसास हुआण् इस पर उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश कीए लेकिन बाहर से बदमाशों ने ताला लगा दिया था
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने पड़ोसियों को फोन पर सूचना दी, जिसके बाद पड़ोसियों ने तत्काल दरवाजा तोड़ा और पानी डालकर आग बुझाया. आगजनी में घर के अंदर खड़ी एक स्विफ्ट कार और एक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई.
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मोहल्ले के लोग आग बुझाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 326 के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है. एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
