बैंकिंग सेक्टर के लिए आज सरकार ने बड़ी घोषणा की है। इसके अनुसार अब निजी बैंक सरकारी बैंकों के साथ देश के विकास में बराबर के साथी बनेंगे। अब निजी बैंकों पर सरकारी व्यवसाय करने पर लगी रोक हटा ली गई है। सरकार के इस फैसले के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएँ व सुविधाएं मिलेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार के सामाजिक और वित्तीय समावेश योजनाओं में निजी बैंक भी भागीदार होंगे।
