राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की षष्टम् विधानसभा का षष्ठम सत्र 14 से 18 जुलाई 2025 से आयोजित किया गया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने विधानसभा सत्र राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित प्राप्त विधानसभा प्रश्रों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं सहित अन्य आवश्यक कार्यों की जानकारी समयावधि में छत्तीसगढ़ शासन व आयुक्त भू-अभिलेख एवं आयुक्त दुर्ग संभाग दुर्ग को प्रेषित करने के लिए अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अपर कलेक्टर का दूरभाष क्रमांक 07744-223083, मोबाईल नंबर 7067481416 है।
