जिले के गरियाबंद विकासखंड के ग्राम आमामोरा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विगत दिवस शिविर लगाकर लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. नेतराम नवरत्न के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोसमी केे स्वास्थ्य अमले ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्री मनोज कर्ष एवं विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्री शेखर सिंह ध्रुर्वे के नेतृत्व में 23 अप्रैल को आमामोरा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, मितानिन प्रशिक्षक, एवं मितानिनों के सहयोग से घर-घर सर्वे कार्य किया गया। इस दौरान कुल 78 लोगों का आरडी किट से मलेरिया जांच किया गया जिसमें 5 धनात्मक रोगी पाये गये। जिनका पूर्व से ही मलेरिया पाॅजीटिव रोगी होने के कारण उपचार किया जा रहा था। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ नेतराम नवरत्न ने बताया कि वे स्वयं भी ग्राम आमामोरा पहुंचकर गांव में भ्रमण कर स्वास्थ्य टीम को पीड़ितों के उपचार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। पीड़ितों को मलेरिया खुराक की पूरी मात्रा नियमानुसार खाने का सलाह दिया और स्वास्थ्य संयोजको को मलेरिया पीड़ितों की सतत् निगरानी के निर्देश व लोगों को अपने घरों में एवं आसपास साफ-सफाई रखते हुए गड्डों में पानी जमा नहीं होने देने एवं बुखार लगने पर तत्काल मितानिन या ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक से मलेरिया जांच करवाने हेतु कहा गया। कोरोनो वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व लाॅकडाउन का पालन करने का सलाह दिया गया। लोगो को शुद्ध पेयजल का सेवन करने की समझाईश दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक सप्ताह झरिया कुंआ में ब्लीचिंग पाउडर द्वारा जल शुद्धिकरण कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर में श्री शेखर सिंह ध्रुर्वे बीपीएम, श्री मनोज कर्ष आरएमए पीएचसी कोसमी, श्री अनिल श्रीवास्तव, श्री ज्ञानदास मानिकपुरी, श्री गणेश देवांगन, श्री दिलीप सेन, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, श्री होरीलाल ठाकुर बीसी, श्री नेकराम मितानिन प्रशिक्षक, उपस्थित थे।
