महासमुंद। जिले के किसानों को आगामी खरीफ सीजन में बोनी हेतु सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि विभाग महासमुंद द्वारा दलहन एवं तिलहन फसलों के बीज नगद भुगतान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बीज की उपलब्धता पहले आओए पहले पाओ के आधार पर की जा रही है।
उप संचालक कृषि एफण्आरण् कश्यप ने बताया कि कृषकगण वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय महासमुंदए बागबाहराए पिथौराए बसना एवं सरायपाली में संपर्क कर नगद भुगतान पर बीज प्राप्त कर सकते हैं। बीज की उपलब्धता इस प्रकार है। जिसमें दलहन फसल अंतर्गत उड़द ;किस्म . इंदिरा.1द्ध की मात्रा 79 क्विंटलए अरहर ;किस्म . सीण्जीण्.1द्ध 72ण्60 क्विंटलए तिलहन फसल अंतर्गत मूंगफली ;किस्म . के 1812द्ध 32ण्20 क्विंटलए तिल ;किस्म . टीण्केण्जीण्.308द्ध 4ण्36 क्विंटल बरतुंगा फार्म में एवं हरित खाद हेतु डेंचा बीज की मात्रा 7ण्50 क्विंटल बोनी हेतु उपलब्ध है।
कृषि विभाग द्वारा किसानों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी आवश्यकता अनुसार बीज क्रय कर खेती के रकबे में विस्तार करेंए जिससे जिले में दलहन एवं तिलहन फसलों का उत्पादन बढ़ाया जा सके। यह बीज छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए कृषकगण अपने नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर बीज की दर एवं मात्रा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
