राजनांदगांव | सिंगदई वार्ड नं.५० में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें नव प्रवेशित बच्चों का स्वागत पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश प्रदान कर मुँह मीठा कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित वार्ड के पार्षद मुकेश साहू ,पूर्व पार्षद राकेश रावड़े, बरातू साहू, नोहर साहू, टीकम निषाद, संतोष देवांगन, जितेन्द्र निषाद, तिलोत्तमा बडगे, रंजना चौधरी, दिनेश्वरी पटेल, ईश्वरी लाल साहू, राजकुमार चंद्राकर, देविका साहू, सीमा निषाद, सुनीति निषाद, अनुराधा उपाध्याय, होमेश्वरी साहू, कमेलश्वरी निषाद, शोभा देवांगन, सविता नेताम, रीना साहू, चंद्रिका मानिकपुरी एवं वार्ड के समस्त गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। पार्षद मुकेश साहू के द्वारा वार्ड के समस्त वार्डवासियों को ६ से १४ वर्ष के बच्चों को शाला में शत प्रतिशत प्रवेश कराने हेतु निवेदन एवं शाला की सुविधा के बारे में चर्चा किया गया।
