बालोद। जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैए जहां तहसीलदार पति को पाने पत्नी ने वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा बताई हैण् रेणु गुप्ता का कहना है कि ससुराल वालों से परेशान होकर वह मायके में रह रही थीण् बुधवार को ससुराल में रहने गई तो सासए ससुर ने घर में घुसने से रोक दियाण् इसके बाद से वे घर के बाहर बैठी हैंण् उन्हें कोई मदद नहीं मिल रहीण् उन्होंने अपने पति से मिलाने पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई है
दरअसल नवंबर 2022 में रेणु गुप्ता की शादी बालोद के तात्कालीन नायब तहसीलदार राहुल गुप्ता से हुई थीण् आमाटोली सुंदर नगर सीतापुरए सरगुजा में रीति रिवाज के साथ शादी हुई थीण् सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिकए शादी के 50 दिन बाद से तहसीलदार पति एवं उनके परिवार वाले दहेज के लिए महिला को परेशान कर रहे
इसके चलते रेणु मायके में रह रही थीण् वे कई बार ससुराल में रहने आई पर ससुराल वालों ने उन्हें घर में रहने नहीं दियाण् बुधवार को वह फिर ससुराल में रहने आई पर उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गयाण् इसके बाद रेणु घर के बाहर ही बुधवार सुबह से अभी तक बैठी हैण् बता दें कि पति राहुल गुप्ता अभी दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ हैंण् वहीं लड़की का ससुर सतीशचंद्र गुप्ता बालोद में मतस्य अधिकारी हैं
