भिलाईनगर : समीपस्थ ग्राम धनोरा वार्ड नंबर-1 गोल्डन चौक, ऑंगन बाड़ी केन्द्र क्रमांक-3 से रोहिणीपुरम कॉलोनी, जानकी नगर, राजेन्द्र रेसीडेंसी कॉलानी में केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, भिलाई इस्पात संयंत्र, बैंक, बीमा संस्थानों, भारतीय सेना के कर्मचारियों ने अपना स्वयं का मकान बनवा लिया है। इन कॉलोनियों में करीबन 75 से अधिक रहवासियों को खासकर बरसात के दिनों में गलियों में चलना दूभर हो जाता है, दुपहिया और चार पहिया वाहन कीचड़ में फंस जाता है। आने-जाने में काफी तकलीफ होती है। छात्र-छात्राओं को स्कूल, कॉलेज जाने वालों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
रोहिणीपुरम कॉलोनी फेस-3, जानकी नगर, राजेन्द्र रेसीडेंसी कॅालोनी के नागरिकों ने माननीय ललित चंद्राकर, विधायक, दुर्ग (ग्रामीण) से मिलकर इन कालोनियों की मूल भूत सुविधाओं जैसे सीमेंटीकृत सड़क निर्माण के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा, रोहिणीपुरम कॉलोनी, फेस-3, जानकी नगर, राजेन्द्र रेसीडेंसी कॉलोनी में सीमेंटीकृत सड़क निर्माण की महती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत धनोरा के सरपंच श्रीमती रूलेश्वरी चंद्रशेखर बंजारे ने निरंतर सहयोग करने एवं विधायक, दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चंद्राकर जी से समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका का निर्वहन किया।
इस संबंध में ललित चंद्राकर, विधायक, दुर्ग (ग्रामीण) ने रोहिणीपुरम कॉलोनी, फेस-3, जानकी नगर, राजेन्द्र रेसीडेंसी कॉलोनी गोल्डन चौक, वार्ड नंबर-1, ग्राम पंचायत धनोरा के लोगों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द ही सीमेंटीकृत सड़क निर्माण कर गंभीर समस्या से निजात दिलाया जाएगा, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर ने नागरिकों की समस्याओं को बड़े ही ध्यान से सुना और सम्यक यथासंभव सहयोग का आश्वासन ही नहीं बल्कि उसे पूर्णरूपेण समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया । ललित चंद्राकर, विधायक, दुर्ग ग्रामीण को ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम पंचायत धनोरा वार्ड नंबर-1 पंच-धनेश्वरी साहू, छगन लाल नागवंशी, शिव चंद्राकर, कृष्णा बंजारे, राजेश देवांगन, रामेश्वर देवांगन, दयालू राम ठाकुर, यवन नागवंशी, कमलेश वर्मा, प्रफूल्ल मढरिया, किशन ठाकुर, भगत राम ठाकुर, प्रीतम सिन्हा, ललित सागरवंशी, सहित कॉलोनी के नागरिकगण बड़ी संख्या में दुर्ग (ग्रामीण) विधायक निवास में मौजूद थे ।
