– युक्तियुक्तकरण से लंबे समय से चली आ रही विषय विशेषज्ञ शिक्षक की समस्या हुई दूर
मोहला । युक्तियुक्तकरण की सार्थकता के चलते अनेक स्कूलों में शिक्षकों की पूर्ति किया जाना संभव हो सका है। विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत वासड़ी में संचालित हायर सेकेंडरी स्कूल को लंबे समय से गणित और विज्ञान विषय के शिक्षक की आवश्यकता था। ग्रामीणों द्वारा कई बार विषय विशेषज्ञ शिक्षक की मांग किया जा रहा था। युक्तियुक्तकरण के चलते अब इस विद्यालय में गणित और विज्ञान की विषय विशेषज्ञ शिक्षक की पूर्ति किया जाना संभव हो सका है। यहां विषय विशेषज्ञ शिक्षक की पूर्ति हो जाने से विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान की शिक्षा अध्ययन करने की सौगात मिली है। इसके लिए ग्रामीणों ने युक्तियुक्तकरण की पहल को छत्तीसगढ़ शासन की महती पहल बताया है। ग्रामीणों ने कहा कि उनके ग्राम पंचायत में अब गणित और विज्ञान विशेषज्ञ शिक्षक की व्यवस्था हो जाने से उनके गांव के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलना संभव हो पाया है।
