जगदलपुर। धमनी गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के िलए बड़ा फैसला लिया गया है। यह काम महिलाओं ने किया है। आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में सरपंच ग्राम पंचायत धमनी हरदयाल पैकरा की अध्यक्षता एवं उपसरपंच मिनेंद कुमार यादवए पीलाराम तथा बृजभान यदु के संयुक्त नेतृत्व में और जनपद सदस्य चंद्रकुमार पैकरा एवं वन प्रबंधन समिति धमनी अध्यक्ष रामनारायण यादव के मार्गदर्शन में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
इसमें गांव धमनी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने पर 21 हज़ार रुपए एवं शराबी द्वारा शराब पीकर गाली.गलौच कर माहौल को अशांत बनाने पर 15 हज़ार का अर्थदंड के प्रावधान रखे गए हैं। यदि कोई जानकर गलती करता है और गांव के नियमों को नहीं मानता है तो इसकी जानकारी थाने को दी जाएगी। वर्तमान में पलायन से वापस हो रहे समस्त ग्रामवासियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।
इसमें दंड राशि को बढ़ाया जा सकता है। वहीं गांव में महानदी महिला कमांडो दल के पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा जो अपने निर्धारित समय पर गांव में गश्त करते हुए स्थिति का जायज़ा लेंगे। कार्यक्रम में राधिका कलिहारीए प्रीति देवी निर्मलकरए जमुना ध्रुवए लक्ष्मी साहू सहित सभी मितानिनए समस्त स्वसहायता समूह की महिलाएं एवं पंचगण सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
