महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
राजनांदगांव, 21 फरवरी प्रदेश में बढ़ रहे महिला उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों महिलाओं ने महावीर चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे धरना प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा, इस दौरान जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार आई है तब से कानून व्यवस्था बदहाल होती जा रही है प्रदेश में बहन बेटियों के विरुद्ध निरशंसअपराधों में वृद्धि हुई है, शांत रहने वाले छत्तीसगढ़ में अब अपराधों की बढ़ती स्थिति से अब छत्तीसगढ़ अशांत और असुरक्षित होने लगा है, यहां पर आए दिन युवतियों और महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं होने लगी है। कमजोर तबके के लोगों से अनाचार चरम सीमा पर है, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले कोरबा जनजाति के लोग भी अब सुरक्षित नहीं है। नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म और पिता भाई के समय उनकी नृशंस हत्या से तिहरे हत्याकांड में तो प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है ,लेकिन फिर भी प्रदेश सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, ऐसे ही मामला जसपुर सामने आया जहां अंचल की बेटी को 6 बार अलग-अलग लोगों के हाथों बेचा गया और आज सातवीं बार में उसने आत्महत्या कर ली। छत्तीसगढ़ देश में मानव तस्करी का केंद्र बनता जा रहा है, श्री यादव ने कहा कि बालिका ने 6 माह पूर्व ही शिकायत दर्ज कराई थी परंतु शिकायत के बावजूद भी पुलिस ने कार्यवाही के नाम पर कुछ नहीं किया ऐसे अनेक मामलों में तो कांग्रेस के नेताओं या कांग्रेस समर्थित लोगों की सलिप्तता भी सामने आ रही है, एक नाबालिग आदिवासी बेटी की बलात्कार के मामले में कांग्रेसी नेता का शामिल होना सरकार संरक्षित माफिया का उदाहरण है। धमतरी में आदिवासी जनप्रतिनिधि की बर्बर पिटाई समेत अनेक घटनाएं खुलकर सामने आने के पश्चात भी प्रशासन मौन है और सरकार कि अधिकारियों पर कसावट नहीं है जिसके कारण अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं तथा अपराध की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं । धरने प्रदर्शन के कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रेखा मेश्राम एवं जिला पंचायत सदस्य गीता घासी साहू एवं जिला अध्यक्ष किरण साहू ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मुंगेली में पिछले दिनों हुए एक महिला के अपहरण मामले में पुलिस अभी तक अपराधियों को नहीं पकड़ पाई है , बलरामपुर में आंकड़ों के अनुसार 9 माह के भीतर 104 ऐसे केस सामने आए जिसमें 79 नाबालिगों से संबंधित मामले थे। जिसमें अधिकांश मामलों में रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई , महिला नेतृत्व ने सामूहिक रूप से जोर देकर कहा कि शराबबंदी की बात कहने वाली कांग्रेस सरकार अब घर पहुंचा कर शराब वितरण कर रही है , जिसके कारण अपराध बढ़ते जा रहे हैं । मोर्चा की जिला महामंत्री पारुल जैन ने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा सौपे गए राज्यपाल के नाम से ज्ञापन में कांग्रेस सरकार में हुए अपराधों के मामले में श्वेत पत्र जारी करने और न्यायिक आयोग का गठन करने की मांग भी की गई है । इसी तरह धरना प्रदर्शन में नम्रता सिंह,सरिता कन्नौजे, मधु बैद, प्रतीक्षा भंडारी, सरोजिनी बंजारे, भेष बाई साहू, किरण वैष्णव, देवकुमारी साहू, पूनम शर्मा, साधना माहेश्वरी, राजलक्ष्मी पसारी, इंदुमती साहू,द्रोपति मंडावी, पुष्पा गायकवाड एवं कमलेश सारस्वत ने भी संबोधित करते हुए कहा कि 2 वर्ष के कार्यकाल में 5347 बलात्कार के मामले एवं 4038 अपहरण के मामले सामने आए हैं जिसके अनुसार प्रतिदिन दुष्कर्म की 7 घटनाएं महिलाओं के साथ हो रही है ।सभी महिलाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार को कोसा .। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता लीलाराम भोजवानी, अशोक शर्मा, संतोष अग्रवाल, भरत वर्मा, दिनेश गांधी, सचिन बघेल,कोमल सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी ।कार्यक्रम का सफल संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री पारुल जैन ने किया।
