300 ज्योति कलशों के साथ निकाली गई शोभा यात्रा
राजनांदगांव। शहर के लालबाग सिंधु भवन हेमू कालाणी नगर में पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित तीन दिवसीय झूलेलाल अमर कथा के आयोजन के बाद चौथे दिन पूर्णाहुति के रूप में पूर्व नियोजित कार्यक्रम 3०० बहराणा साहेब (ज्योति प्रज्जवलित) कराई गई।
इसके अंतर्गत 300 भक्तों को स्टील के थाल में सजाकर दिया गया, जिसमें गेहूं के आटे से तैयार किया गया, एक मोदक स्वरूप, जिसमें गुड़ और घी मछलियों के लिए भोजन गेहूं के आटे से ही तैयार किया गया।

पांच फल एक माला इस प्रकार एक साथ मंत्रोचार द्वारा सभी भक्तों से जोत प्रज्वलित कराई गई एवं जोत प्रज्जवलित करने के बाद महाआरती की गई। पल्लव साहब अर्पित किया गया अर्थात भगवान श्री झूलेलाल जी से सामूहिक प्रार्थना कराई गई, ताकि सभी सिंधियों के घर में खुशहाली रहे एवं कष्ट दूर हो। इस प्रकार जब थाल को सर में रखकर एक साथ 300 भक्त माता मंदिर लालबाग से निकलकर भ्रमण करते हुए झूलेलाल घाट के लिए प्रस्थान किया गया, तो नजारा देखकर हर कोई हैरान हो गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पृथ्वी पर स्वर्ग उतरकर आया हो। झूलेलाल घाट में जल देवता वरुण देव की महाआरती सभी भक्तों ने मिलकर के की। भक्तों से प्रज्वलित ज्योति विसर्जित की गई। सभी कार्यक्रम संत शिरोमणि सांई लाल दास जी के सानिध्य में किया गया। यह जानकारी पूज्य सिंधी पंचायत के मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं पूर्व पार्षद अशोक पंजवानी ने दी।

इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कालाणी के अध्यक्ष मन्नूमल मोटवानी, आवतरात तेजवानी, गुरूमुख दास वाधवा, राजा माखीजा, भीमन धनवानी, दौलत राम चंदानी, हुंदल रात मनकानी, पूर्व पार्षद अशोक पंजवानी, हरीश मोटवानी, जयपाल मंगवानी, सुनील लेखवानी, चंदन रूचंदानी, संदीप सहेबानी, मुरली पंजवानी, कमल गंगवानी, कौशल शर्मा, पवन जेठानी, रोहित माखीजा, गौरव आहूजा, अखिल अंदानी, कन्हैया तलरेजा, अमित गिडवानी, सूरज पंजवानी, जय पंजवानी, तरूण आहूजा, राम रूचंदानी, विनय दरयानी आदि उपस्थित रहे।
