गौरेला.पेंड्रा.मरवाहीण् जिले में अवैध रूप से सागौन की लकड़ी के भारी मात्रा में तस्करी होने की सूचना के बाद वन विभाग ने कार्रवाई की हैण् गौरेला रेंज के ग्राम बालधर में अवैध सागौन की 16 बड़ी बल्ली.बल्ली जब्त की गई हैण् वन विभाग क्षेत्र में लगातार अवैध कटाई और वनोपज के भंडारण पर कड़ी निगरानी रख रहा हैण्
वन विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि ग्राम बालधर में बड़े पैमाने पर अवैध सागौन लकड़ी का भंडारण और तस्करी की जा रही हैण् मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन मंडलाधिकारी ग्रीष्मी चांद के नेतृत्व में मिथलेश सूर्यवंशी के घर पर छापा माराण् तलाशी के दौरान घर और बाड़ी से सागौन की 16 बड़ी.बड़ी बल्लियां बरामद हुईए जिनकी लंबाई 21 से 30 फीट के बीच थीण्
वन विभाग ने मौके से राष्ट्रीयकृत वनोपज सागौन की लकड़ियों को जब्त करते हुए तत्काल वन अपराध प्रकरण दर्ज किया हैण् जब्त वनोपज को मड़ना डिपो स्थित काष्ठागार में सुरक्षित रूप से जमा कराया जा रहा हैण् जब्त लकड़ी की कीमत का आकलन किया जा रहा है
