राजनांदगांव, प्रतिबंधित जर्दायुक्त गुटखों के साथ नकली गुटखों का करोबार भी एक बार फिर से पैर पसारने लगा है। मिलते-जुलते नामों से शहर व आसपास की फैक्टरियों में ही इसे बेहद गोपनीय तरीके से तैयार किया जा रहा है। इसके निर्माण से लेकर खुदरा सप्लाई के लिए एक गिरोह काम कर रहा है, जिसकी सप्लाई चेन शहर से लेकर वनांचल तक फैली हुइ है।
मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश के शहरों से कच्चा माल मंगाकर पैकेजिंग की जा रही है। हालांकि दिल्ली में ईडी के छापे के बाद यहां भी इसके व्यापर से जुडे़ लोगों के हड़कंप है, लेकिन ऐसे लोगों पर खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग कोई कार्यवाई नही कर पा रहा है।
चलन वाले नाम के गुटखा पाउचों की जमकर नकल की जा रही है। हुबहू नाम देकर उसकी वैसी ही पैकिंग की जा रही है जिस तरह की पैकिंग असली कंपनी असली कंपनी देती है।
सस्ता होने के कारण लोग उसे उपयोग तो कर रहे हैं, लेकिन उसके निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्री में उपयोग की जाने वाली सामग्री अमानक होने के कारण उतना ही हानिकारक भी है। शहर के मध्य मानव मंदिर चौक, नंदई, रेलवे स्टेशन के आसपास, भगत सिंह चौक, भारत माता व जयस्तंभ चौक पर भी बड़ी कंपनियों की कथित एजेंसियां लाखों रूपये का करोबार कर रही हैं। आश्चर्य की बात यह है कि खाद्य व औषधि प्रशासन नमूनों की भी जांच नहीं कर रहा है।
