शिवाजी महाराज जी के शौर्य और साहस पर बने झांकी का होगा शहर भ्रमण
राजनांदगांव। सर्व हिन्दू समाज, सर्व सामाजिक सामाज और सनातन धर्म समितियों के संयुक्त तत्वावधान से बनीं छत्रपति शिवा जी धर्मरक्षक समिति द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती मनायी जाएगी।
शिवाजी महाराज जी के जन्मोत्सव (जयंती)समिति से जुड़े गणेश पवार,प्रशांत दुबे,मानव देशमुख ,आशीष तिवारी,पिंटू समृत,संतोष टूरहाटे, राज बहादुर, राजू तंवर ने कहा शिवाजी महाराज जी की जयंती कार्यक्रम पूर्णतःगैर राजनीतिक आयोजन है,इस आयोजन में सभी सामाजिक संस्थाओं की भूमिका सर्वोपरि है तथा सभी लोगों की इस गरिमामय कार्यक्रम छत्रपति शिवाजी महाराज जी के शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार संस्कारधानी परंपरा अनुरूप भव्यता के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती आयोजन पर शहर में शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसमे शिवा जी की झांकी, धुमाल बजे गाजे के साथ धूम धाम से मनाया जाएगा, आयोजक समिति ने समस्त जिलेवासीयों को शिवाजी जन्मोत्स्व के लिए दोपहर 2बजे महावीर चौक में आमंत्रित है।
