राजनांदगांव| शहर में पुलिस टीम रात में पाइंट लगाकर वाहनों की जांच कर रही है। देर रात तक बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की जा रही। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों के विपरीत चलने वालों पर भी जुर्माने की कार्रवाई जारी है। बसंतपुर पुलिस ने 13 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि कुल 13 वाहन के चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर 13 हजार 300 रुपए का जुर्माना किया गया है।
