रायपुर : मराठा समाज के नेतृत्व में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाएगी। इस बार कोरोना वायरस को देखते हुए शोभा यात्रा नहीं निकालने का निर्णय लिया गया है। जयंती समारोह बूढ़ेश्वर मंदिर स्थित सभागृह में संपन्न किया जाएगा। मराठा युवा समाज के अध्यक्ष नीरज इंगले ने बताया कि 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाएगी। इसकी तैयारी के लिए बुढ़ापारा स्थित स्वर्गीय बाबूराव दानी मराठा बोर्डिंग में बैठक रखी गई।बैठक में जयंती आयोजनों के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। यह निर्णय लिया गया कि हर साल जिस तरह से छत्रपति शिवाजी स्टेडियम से भव्य शोभायात्रा निकाली जाती थी, वह इस बार नहीं निकाली जाएगी और बूढ़ा पारा स्थित सभा गृह में ही जयंती के आयोजन होंगे। 19 फरवरी को सुबह 8:30 बजे बाइक रैली निकाली जाएगी, जो वीर शिवाजी महाराज चौक टिकरापारा से निकलकर तत्यापारा चौक स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पहुंचेगी, जहां माल्यार्पण किया जाएगा। जयंती के मौके पर अनाथ और वृद्ध आश्रम में फल मिठाई का वितरण किया जाएगा। शाम 4:30 बजे तत्यापारा चौक स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण और उत्सव मनाया जाएगा। शाम 6:00 बजे बूढ़ेश्वर मंदिर बुढ़ापारा में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा।तैयारी बैठक में सुरेंद्र डुकरे, महेंद्र जाधव, विनोद मांढरे, जेएन कदम, दीपक इंगले, अध्यक्ष नीरज इंगले, संरक्षक राहुल डुकरे, महासचिव मनीष भोसले, उपाध्याय विकास इंदुरकर, अविनाश शिर्के, प्रांजल भोसले, दिलीप जाधव, सौरभ बाकरे, ईशा इंदुरकर, लोकेश पवार, निधि डुकरे, सोनी सुरोशे, दृष्टि धोतरे, प्रभात डुकरे, हिमांशु इंगले, अक्षय कोलपे, अखिल पवार, रितिक बेंद नेकर, अनुराग वाकड़े, अभिलाषा मांढरे, भूमिका भोसले, रुचिता इंगले, भृमिता गरड, महेंद्र कांगले, लक्की शिंदे, अभिषेक बख्शी, बृजेश इंगले, संजू राव, शुभम घाटगे,सचिन कोरे, बॉबी मुले, जित्तू बाबर, हर्ष उदापरे, राजू जगताप, प्रणय थिटे, यश जाधव, दीपक खांडेसर समेत अनेक सदस्य शामिल थे।
